फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार भाजपा की है, बताएं आपने क्या किया : राजीव शुक्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी।राज्यसभा सदस्य और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजीव शुक्ला ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को झूठ बोलने की आदत है। भाजपा हर घटना के लिए नेहरू-गांधी परिवार को जिम्मेदार ठहरा देती है। भाजपा की सरकार इस वक्त भी है और इससे पहले भी रही है, इतने सालों तक आपने क्या किया। 1955 की बातों की वर्तमान में चर्चा करना ठीक नहीं है। मुख्यमंत्री बताएं कि उनकी सरकार क्या कर रही है।
विज्ञापन

प्रियंका गांधी को सोनभद्र जाने से रोके जाने के बाद शनिवार को वाराणसी पहुंचे राज्यसभा सदस्य ने कहा कि कांग्रेस कभी फायदा और नुकसान देखकर संघर्ष नहीं करती है। हमनेे शुरू से गरीबों के हितों की लड़ाई लड़ी है। ठीक ऐसी ही लड़ाई प्रियंका गांधी ने सोनभद्र नरसंहार पीड़ितों के लिए शुरू की है और यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। प्रियंका गांधी के साथ जिस तरह का बर्ताव हुआ वह बहुत गलत था। चुनार के खंडहर किले में उन्हें रखा गया और वहां की बिजली और पानी की सप्लाई बंद कर दी गई। उनकी मांग थी कि वह सिर्फ मृतकों के परिजनों से मिलना चाहती हैं और आखिरकार सरकार को उन्हें पीड़ितों के परिजनों से मिलवाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें