वाराणसी। सोनभद्र में जमीनी विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में भदोही स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह का निलंबन तय माना जा रहा है। उसकी जांच रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी गई है। जल्द ही निलंबन की कार्रवाई की जा सकती है।
कोमल सिंह को घटना का मास्टर माइंड माना जा रहा है। उसे बनारस से गिरफ्तार किया गया था। सूत्रों के अनुसार, वह जमीन खरीदने बेचने का धंधा भी करता था। बेहद कम समय में उसने पूर्वांचल के कई जिलों में जमीन खरीदी। रेलवे की नौकरी के दौरान वह भदोही व आसपास के स्टेशनों पर ही तैनात रहा। घटना में कोमल सिंह का नाम आने के बाद उत्तर रेलवे मुख्यालय के अधिकारियों ने आननफानन में उसकी रिपोर्ट तलब की। सेक्शन टीआई से जांच कराकर रिपोर्ट भेज दी गई है। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो उसका सस्पेंशन तय है। इस बाबत एडीआरएम वाराणसी रवि प्रकाश चतुर्वेदी ने बताया कि रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी गई है। नियमानुसार कार्रवाई होगी, प्रक्रिया जारी है।