फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में अराजक तत्वों ने अब क्षतिग्रस्त की राजा सुहेलदेव की प्रतिमा

Fri, 30 Mar 2018 10:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सुहेलदेव की प्रतिमा क्षतिग्रस्त की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
यूपी में प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। पहले कई जिलों में अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त की गई तो अब जौनपुर में राजा सुहेलदेव की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने झतिग्रस्त कर दिया है। जौनपुर जिले के  विथार गांव में हुई इस घटना से तनाव हो गया।

प्रतिमा बुधवार की रात क्षतिग्रस्त की गई. गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने जब देखा तो लोग आक्रोश में आ गए। जानकारी होते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई।  भारतीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजभान राजभर और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व बसपा नेता सुखदेव राजभर समेत दोनों दलों के कई नेता भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाराज लोगों को समझा बुझाकर दोपहर तक मूर्ति की मरम्मत करा दी। पुलिस इस मामले में एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विथार गांव में राजा सुहेलदेव की प्रतिमा भाला के साथ घोड़े पर सवार है। गुरुवार को सुबह गांव के लोगों ने देखा कि राजा सुहेल देव के हाथ में मौजूद भाला किसी ने तोड़ दिया था। सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान  समेत सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए।

लोग प्रतिमा की मरम्मत कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इस बीच भासपा के जिलाध्यक्ष बृजभान राजभर, हीरालाल राजभर, डा. सुनील, अरविंद, श्यामदेव पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने घटना की जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को फोन पर दी। मंत्री ने जिलाध्यक्ष को भरोसा दिया कि प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने इस मामले में एसपी से भी बात की। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत करा दी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें