फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सांड़ों की लड़ाई में टूटा रेलवे क्रासिंग का बूम

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवापुरी (वाराणसी)। उत्तर रेलवे के चौखंडी रेलवे स्टेशन के पूर्वी गेट का बूम शनिवार की रात दो सांड़ों के लड़ाई में टूट गया। इससे पंचक्रोशी मार्ग रामेश्वर से जंसा तक आवागमन प्रभावित हो गया। जबकि कासन के सहारे ट्रेनों का संचालन किया। घटना की जानकारी स्टेशन अधीक्षक ने तत्काल कंट्रोल रूम व वरिष्ठ अधिकारियों को दी। जानकारी मिलते ही टेक्निकल विभाग के इंजीनियर मौके पहुंचकर बूम को ठीक किया।
विज्ञापन

बीती रात 2: 38 बजे वाराणसी से भदोही की तरफ मालगाड़ी जा रही थी। इससे गेट बंद कर दिया गया था। उसी समय दो सांड़ों के लड़ने से गेट के उत्तरी तरफ का बूम टूट गया। गेटमैन इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक वी सी पंकज को दी। स्टेशन अधीक्षक इसकी सूचना स्थानीय थाने व कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद कासन के सहारे ट्रेनों का संचालन किया गया। रविवार को टेक्निकल विभाग के इंजीनियरों ने नौ घंटे बाद बूम को दुरुस्त किया। इसके बाद यातायात सुचारु रूप से चालू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें