फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: देव दीपावली की पूर्व संध्या पर काशी में बारिश की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
21 से 23 नवंबर तक चक्रवात तूफान अकवान के चलते गरज-चमक के साथ बारिश के आसार
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। देव दीपावली की पूर्व संध्या पर काशी में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। चक्रवाती तूफान अकवान के चलते गरज और चमक के साथ बारिश की संभावना है। यही नहीं बारिश का अलर्ट 21 नवंबर यानी कि शनिवार से लेकर सोमवार तक जारी किया गया है। दूसरी ओर जिले में ठंड बढ़ने के साथ ही चक्रवाती तूफान अकवान का असर होने लगा है। शुक्रवार सुबह तेज धूप के बाद अचानक कुछ देर के लिए बादल छा गए। पूरे दिन काशी का तापमान साढ़े 28 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं जा सका। धूप में भी हल्की-फुल्की सिहरन महसूस हुई। सूरज ढलने के बाद तापमान तेजी से नीचे आकर रात आठ बजे तक 20 डिग्री के नीचे आ गया। अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बही।
विज्ञापन

5 डिग्री तक गिर सकता है काशी का पारा
यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार, अकवान तूफान बंगाल की खाड़ी पर पूर्वी तट को पार करके उत्तर दिशा में बढ़ रहा है। तूफान शुक्रवार तक ओडिशा के ऊपर अवदाब के रूप में केंद्रित रहा। इसके चलते पूर्वांचल के कई इलाकों में बारिश के साथ ठंड भी बढ़ेगी। तापमान तीन से पांच डिग्री तक नीचे आ सकता है। वहीं कोहरे में भी बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें