फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधुनिक बीट्स पर भजनों की धूम: नमो घाट की 'भजन क्लबिंग' ने मोहा मन, पीएम मोदी ने की युवाओं के उत्साह की सराहना

Sat, 21 Nov 2026 12:52 AM IST
Digvijay Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में 'भजन क्लबिंग' के आयोजन ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। नमो घाट पर हुए इस कार्यक्रम में मेरे युवा साथियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित 'भजन क्लबिंग' कार्यक्रम ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया और इसमें युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। दरअसल 'भजन क्लबिंग' एक आधुनिक चलन है, जिसमें युवा किसी कॉन्सर्ट की तरह एक जगह इकट्ठा होकर हिंदू भक्ति गीतों पर गाते हैं, तालियां बजाते हैं और नाचते हैं।

विज्ञापन



पीएम मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में 'भजन क्लबिंग' के आयोजन ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। नमो घाट पर हुए इस कार्यक्रम में मेरे युवा साथियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। उनका जोश वाकई देखने लायक था।
विज्ञापन


काशी में शुक्रवार से चार दिवसीय गंगा महोत्सव का आगाज हो गया। महोत्सव की पहली शाम नमो घाट पर ‘काशी भजन क्लबिंग’के नाम रही। पहली बार गंगा महोत्सव में पारंपरिक भजनों को आधुनिक संगीत और इलेक्ट्रॉनिक बीट्स के साथ पेश किया गया। कार्यक्रम में युवाओं यानी जेन-जी को ध्यान में रखकर विशेष आयोजन किया गया। 

नमो घाट पर हाईटेक मंच और लाइटिंग 
घाट के खुले परिसर में भव्य मंच, आधुनिक साउंड सिस्टम और आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की गई। गंगा की लहरों के किनारे संगीत और भक्ति का अनूठा माहौल तैयार किया गया । युवाओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, बैठने और आवागमन के इंतजाम भी किए गए थे।
विज्ञापन


युवाओं को संस्कृति से जोड़ने की पहल
डीएम सत्येंद्र कुमार ने कहा कि इस बार गंगा महोत्सव में नई पीढ़ी की रुचि को ध्यान में रखा गया है। काशी भजन क्लबिंग के माध्यम से युवाओं को आधुनिक संगीत और बीट्स के साथ पारंपरिक भजनों और सनातन संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें