फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद बदला मौसम, सुबह-सुबह बारिश ने उमस से दिलाई राहत

Tue, 14 Jul 2020 11:00 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 4
मंगलवार को वाराणसी में हल्की बूंदाबांदी हुई। - फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल में तीन दिन से तेज धूप और उमस के बाद मंगलवार की सुबह मौसम का मिजाज बदल गया। नम हवा के साथ हुई बारिश ने उमस से राहत दी है। इसके साथ ही मौसम भी खुशनुमा हो गया है।
विज्ञापन

2 of 4
जिस तरह से पिछले दो-तीन दिनों से तापमान में बढ़ोतरी हो रही थी, लोग उमस से बेहाल हो गए थे। सोमवार को भी गर्मी अधिक थी और हवा भी नहीं चली कि लोगों को उमस से राहत मिल सके।
विज्ञापन

3 of 4
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बना हुआ है। इसी  वजह से ही 15 जुलाई तक बारिश होते रहने की संभावना है। इधर जुलाई के पहले सप्ताह में 30 डिग्री तक अधिकतम तापमान पहुंचने के बाद अब बढ़कर 35 पहुंच गया था।
विज्ञापन

4 of 4
पिछले कुछ दिनों से चुभती धूप से लोग काफी परेशान हो गए थे। बढ़ती गर्मी से लोग चैन से सो भी नहीं पा रहे थे। तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। आज बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी है, जिससे लोगों को राहत मिली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें