फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल कर्मियों ने भरी हंुकार, मुदी्रकरण पर विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुद्रीकरण नीति के तहत रेलवे की संपत्ति को निजी हाथों में सौंपने के विरोध में बुधवार को रेल कर्मियों ने हुंकार भरी। विभिन्न रेल यूनियनों और शाखाओं के नेतृत्व में रेल कर्मियों ने डीआरएम बिल्डिंग और कैंट स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान गेट मीटिंग कर अपनी आवाज बुलंद की। रेल कर्मियों ने आह्वान किया कि मजदूर और राष्ट्र विरोधी नीतियों को कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

एनई रेलवे मजदूर यूनियन वाराणसी मंडल की ओर से लहरतारा स्थित डीआरएम भवन पर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष एनबी सिंह, मंत्री बीके सिंह, मथुरा प्रसाद तिवारी, राणा राकेश रंजन, रविकांत आदि रहे। उधर, नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर वाराणसी की शाखाओं ने कैंट स्टेशन स्थित स्टेशन डायरेक्टर कक्ष के सामने रेल कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें