फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिड़किया घाट पर बच्चों के पार्क के लिए रेलवे से मांगा एप्रूवल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। रेलवे से एप्रूवल मिलने के बाद खिड़किया घाट पर स्मार्ट सिटी के तहत बच्चों के लिए पार्क का निर्माण होगा। यहां स्मार्ट सिटी से 35.83 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसका शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। नगर निगम के साथ मिलकर स्मार्ट सिटी काम कर रही है। चूंकि यहां रेलवे की जमीन है, जहां बच्चों के लिए पार्क, मेडिटेशन सेंटर और योगा सेंटर बनना है। इसके लिए रेलवे की दो हजार स्क्वायर फीट जमीन की आवश्यकता होगी। इसी जमीन पर काम के लिए रेलवे से एप्रूवल मांगा गया है।
विज्ञापन

खिड़किया घाट पर स्मार्ट सिटी के तहत न केवल पर्यटकों के क्रूज रुकेंगे, बल्कि प्रदूषण रोकने के लिए सीएनजी फ्यूल पंप भी होगा, जहां सीएनजी चालित नाव और क्रूज में गैस भरी जाएंगी। रैंप के साथ फ्लोटिंग जेटी होगी, जहां बड़े-बड़े पानी के जहाज से पर्यटक उतरेंगे। यह दिसंबर 2021 से पहले बन जाएगा। चारों तरफ चहारदीवारी का काम चल रहा है। प्रवेश और निकास द्वार की व्यवस्था होगी। फेस एक्सेस बैरियर लगाए जाएंगे, ताकि अधिकृत लोग ही प्रवेश कर सकें। औषधीय पौधे और आकर्षक फूलों की बगिया सजाई जाएगी। इसमें फव्वारे लगाए जाएंगे। आसपास के मंदिरों को भी सजाया जाएगा। यहां की दीवारों पर पेंटिंग कराई जाएगी। पानी के जहाज के लंगर डालने की जगह और सेल्फी प्वाइंट होंगे। यहां क्रूज रुकने के बाद पर्यटक सेल्फी ले सकेंगे।
खिड़किया घाट पर स्मार्ट सिटी से काम चल रहा है। पार्क की जमीन के लिए रेलवे से एप्रूवल मांगा गया है। उनके इंजीनियर सर्वे करने के बाद एप्रूवल देंगे। पार्क को छोड़कर बाकी काम चालू है। दिसंबर 2021 से पहले यह बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

गौरांग राठी, सीईओ स्मार्ट सिटी।
---
खिड़किया घाट पर ये होंगे खास
टूरिस्ट इनफॉरमेशन सेंटर, टूरिस्ट कियास्क, टिकट घर, कैफेटेरिया पार्किंग जोन, शौचालय, यूरिनल, पानी, डस्टबिन, हेरिटेज, कुर्सियां, बच्चों के लिए पार्क, एमपी थिएटर, योगा और मेडिटेशन सेंटर, सीएनजी फ्यूल पंप, फ्लोटिंग जेटी विद रैंप।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें