फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News : चौरी चौरा, विभूति एक्सप्रेस समेत छह जोड़ी ट्रेनें पांच फरवरी तक निरस्त; जानें डायवर्ट के अपडेट

Sun, 02 Feb 2025 03:39 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

महाकुंभ और इसकी भीड़ का असर ट्रेन यात्राओं पर काफी दिनों से पड़ रहा है। आए दिन ट्रेनें या तो लेट हो रही हैं या रद्द। इस बीच चौरी चौरा, विभूति एक्सप्रेस सहित कुल छह ट्रेनें कैंसिल हुई हैं।
विज्ञापन
विभूति एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनारस-प्रयागराज रामबाग रेल खंड पर चलने वाली स्वतंत्रता सेनानी, चौरी चौरा, विभूति समेत छह जोड़ी ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं।

विज्ञापन


12561/62 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 2 से 4 फरवरी तक, 2 से 5 तक 15004/05 चौरीचौरा एक्सप्रेस, 12333/34 हावड़ा-प्रयागराज रामबाग विभूति एक्सप्रेस, 14005/06 आनंद विहार टर्मिनल-सीतामढ़ी लिक्षवी एक्सप्रेस, 3 से 5 फरवरी तक वाराणसी सिटी और गोरखपुर से चलने वाली वाराणसी सिटी-गोरखपुर/वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस 15130/15129 निरस्त रहेगी।

3 से 5 तक 15131/15132 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस और 3 से 5 फरवरी तक 15103/15104 बनारस-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि लखनऊ से 2, 4 फरवरी तक चलने वाली 15008 कृषक एक्सप्रेस अपनी यात्रा गोरखपुर में ही समाप्त कर लेगी और गोरखपुर-वाराणसी सिटी के मध्य निरस्त रहेगी। वाराणसी सिटी से 3, 5 फरवरी को चलने वाली 15007 कृषक एक्सप्रेस गोरखपुर से ही ओरिजनेट होकर चलेगी और वाराणसी सिटी-गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी।

विज्ञापन

वारणसी सिटी, कैंट नहीं आएगी काशी दादर और पवन

3 फरवरी को गोरखपुर से चलने वाली 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल काशी दादर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर गोरखपुर-बाराबंकी-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-झांसी-इटारसी होकर चलेगी। 

डायवर्जन के कारण यह ट्रेन अपने पूर्व निर्धारित ठहराव चौरीचौरा, देवरिया सदर, भटनी, सलेमपुर, लाररोड, बेल्थरा रोड, इंदारा, मऊ, दुल्लहपुर, जखनिया, सादत, औड़िहार, वाराणसी सिटी, वाराणसी कैंट, भदोही, जंघई, उग्रसेनपुर, फूलपुर, फाफामऊ, प्रयाग, प्रयागराज जं, नैनी, मानिकपुर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, सोहागपुर स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। 

3 फरवरी को छपरा से खुलने वाली 11060 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनल पवन एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर बदले मार्ग शाहगंज-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-झांसी-इटारसी होकर जाएगी। इसका ठहराव जौनपुर, जफराबाद, मणियाहू, जंघई, फूलपुर, प्रयागराज जं, नैनी, सतना,जबलपुर पर नहीं होगा।
विज्ञापन

होल्डिंग एरिया में भीड़, ट्रेनें हुईं खाली

ट्रेनों में भीड़ कम जरूर हो गई है, लेकिन होल्डिंग एरिया में यात्रियों की संख्या ज्यादा है। पहले की अपेक्षा शनिवार को कैंट, बनारस स्टेशन पर यात्रियों की संख्या कम रही। यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया। 

बिहार रूट की ओर ट्रेनों से यात्रियों को भेजा गया। आरपीएफ, जीआरपी की टीम यात्रियों की भीड़ को जागरूक करती रही। कैंट स्टेशन के छह यात्री हाॅल, प्लेटफाॅर्म और सर्कुलेटिंग एरिया में श्रद्धालुओं की भीड़ की निगरानी कंट्रोल रूम से होती रही।

वसंत पंचमी के शाही स्नान के लिए है पूरी तैयारी
वाराणसी। जीआरपी डीआईजी राहुल राज ने शनिवार को कैंट स्टेशन पर यात्री सुरक्षा का खाका खींचा। उन्होंने वसंत पंचमी को लेकर रेल अधिकारियों संग समीक्षा बैठक भी की। उन्होंने कहा कि वसंत पंचमी के शाही स्नान को लेकर तैयारी पूरी है। भीड़ बढ़ने पर अधिक से अधिक ट्रेनें चलाई जाएंगी। 

स्टेशन निदेशक और डीआरएम वीके श्रीवास्तव से भी मुलाकात कर भीड़ प्रबंधन पर चर्चा की। इस बीच डीआईजी राहुल राज ने स्टेशन के थाने, सर्कुलेटिंग एरिया समेत अन्य स्थानों का हाल जाना। सीओ कुंवर प्रभात सिंह, जीआरपी इंस्पेक्टर हेमंत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें