Railway News : गोरखपुर रूट की चौरीचौरा समेत कई ट्रेनें 12 अप्रैल से तीन मई के बीच नहीं चलेंगी। डोमिनगढ़-गोरखपुर-गोरखपुर कैंट की तीसरी लाइन निर्माण के लिए मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है। इसी वजह से कुछ ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं।
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि वाराणसी सिटी व गोरखपुर कैंट से 27 अप्रैल से 6 मई तक चलने वाली 15130/15129 वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैंट-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
वाराणसी से चलेगी एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस
लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 11, 14, 17, 18, 21, 24, 25, 28 अप्रैल व 1 एवं 2 मई को चलने वाली 12165 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर वाराणसी में यात्रा समाप्त करेगी। यह ट्रेन वाराणसी से गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
गोरखपुर से 12, 15, 18, 19, 22, 25, 26, 29 अप्रैल व 2 एवं 3 मई को चलने वाली 12166 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर वाराणसी से चलाई जाएगी। गोरखपुर से वाराणसी के बीच निरस्त रहेगी। अहमदाबाद से 12, 13, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 29, 30 अप्रैल तथा 01, 02 एवं 03 मई को चलने वाली 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर वाराणसी में यात्रा समाप्त करेगी।
यह वाराणसी से गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी। गोरखपुर से 13, 14, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 23, 24, 25, 26, 27, 28 व 30 अप्रैल तथा 1, 02, 03 एवं 04 मई को चलने वाली 19490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर वाराणसी से चलाई जाएगी। यह ट्रेन गोरखपुर से वाराणसी के बीच निरस्त रहेगी।