फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सलियों के स्थापना दिवस को लेकर विशेष चौकसी बरत रहा रेलवे विभाग

Wed, 20 Sep 2017 09:33 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,चंदौली
विज्ञापन
नक्सली - फोटो : demo
विज्ञापन
माओवादियों ने 21 से 28 सितंबर तक स्थापना दिवस मनाने की घोषणा की है। इसको देखते हुए मुगलसराय मंडल में चौकसी बढ़ा दी गई है। बिहार और झारखंड के इलाके से गुजरने वाले ट्रेनों में स्कॉर्ट के जवानों को सतर्क कर दिया गया है। 
विज्ञापन


पूर्व मध्य रेलवे के मुगलसराय मंडल का अधिकतर इलाका माओवादियों के प्रभाव वाले क्षेत्र से होकर गुजरता है। माओवादियों ने झारखंड में जगह-जगह पोस्टर चिपका कर 21 से 28 सितंबर तक स्थापना दिवस मनाने की घोषणा की है।

इस दौरान नक्सली सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचा सकते हैं। इस वजह से मंडल के अधिकारियों ने चौकसी बरतने का निर्देश दिया है। उच्च अधिकारियों ने विभागीय कर्मचारियों को रेलवे ट्रैक की निगहबानी और रेल संपत्ति की सुरक्षा के लिए सतर्क रहने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


ट्रेनों में चलने वाले आरपीएसएफ के जवानों को भी सतर्क कर दिया गया है। अधिकारियों ने गढ़वा रोड सेक्शन से गुजरने वाली सभी रात्रिकालीन ट्रेनों को जैमर के सहारे चलाने का निर्देश दिया है।

मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर भी संदिग्धों पर नजर रखने का निर्देश आरपीएफ और जीआरपी को दिया गया है। वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त रमेश चंद्र ने बताया कि सतर्क रहने और सूचनाओं का आदान-प्रदान करने का निर्देश दिया गया है, ताकि जरूरत पर समय से कार्रवाई की जा सके।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें