फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल के छह जिलों की सेना भर्ती तीन अप्रैल से

Wed, 22 Mar 2017 09:37 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
सेना रैली भर्ती में दाैड़ लगाए युवा
विज्ञापन
पूर्वांचल के छह जिलों की सेना भर्ती तीन अप्रैल से शुरू हो रही है। छावनी परिषद के रणबांकुरे स्टेडियम में शुरू हो रही भर्ती नौ अप्रैल तक चलेगी। भर्ती में वाराणसी के युवकों के लिए दो दिन का समय दिया गया है। आठ और नौ अप्रैल को वाराणसी जिले की भर्ती होगी।
विज्ञापन


छह जिलों की भर्ती में कुल 53196 युवक हिस्सा लेंगे। इसमें सबसे ज्यादा वाराणसी के 13500 युवक भाग लेंगे। भर्ती की तैयारियों को लेकर सेना भर्ती कार्यालय के  निदेशक और डीएम बुधवार को रायफल क्लब में बैठक करेंगे।

सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल मनीष धवन ने बताया कि अभ्यर्थियों को अपना एडमिट कार्ड  प्रिंट कर के उसमें दी गई तारीख और समय पर रणबांकुरे स्टेडियम में पहुंचना है। 
विज्ञापन


रणबांकुरे स्टेडियम में 3 अप्रैल 2017 से होने वाली सेना भर्ती का कार्यक्रम 
3 अप्रैल- मिर्जापुर के लालगंज, मिर्जापुर, मारिहां एवं चुनार तहसील की दौड़ होगी
4 अप्रैल- सोनभद्र के घोरावल, राबर्ट्सगंज, दुद्धी तहसील एवं चंदौली जिले के चकिया तहसील की दौड़ होगी
5 अप्रैल- चंदौली के सकलडीहा एवं चंदौली तहसील के युवक भाग लेंगे
6 अप्रैल- जौनपुर के शाहगंज, बदलापुर, मछलीशहर एवं जौनपुर तहसील की दौड़ होगी
7 अप्रैल- जौनपुर के माड़ियाहू और केराकत तहसील की दौड़ होगी
8 अप्रैल- संत रविदास नगर के भदोही, ज्ञानपुर एवं औराई
8 अप्रैल- वाराणसी जिले के पिंडरा तहसील की दौड़ होगी
9 अप्रैल- राजातलाब और सदर तहसील की दौड़ होगी।
विज्ञापन

भर्ती की तारीखों में हो सकता है फेरबदल 

- फोटो : twitter

सेना भर्ती की तैयारियों को लेकर बुधवार को रायफल क्लब में सेना और पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बैठक हुई। डीएम योगेश्वर राम मिश्रा ने पुलिस, लोक निर्माण विभाग, बिजली, जल कल, रोडवेज को दिशा निर्देश दिए। रोडवेज से लेकर भर्ती स्थल छावनी के रणबांकुरे स्टेडियम तक पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी।

आवागमन के लिए रोडवेज और रेल अधिकारियों को व्यवस्था करने को कहा गया है। तीन अप्रैल से भर्ती शुरू होनी हैं और चार अप्रैल को रामनवमी है। इसे लेकर भी चर्चा हुई। अगर सेना भर्ती मुख्यालय से मंजूरी मिली तो भर्ती की तारीखों में फेरबदल हो सकता है। सेना भर्ती पांच अप्रैल से हो सकती है।

बता दें कि तीन से नौ अप्रैल तक वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, जौनपुर, संत रविदासनगर जिले की सेना भर्ती प्रस्तावित है। बैठक में सेना भर्ती के निदेशक कर्नल मनीष धवन, एडीएम सिटी जेएम सिंह, एसपी यातायात, लोनिवि, नगर निगम, रोडवेज, रेलवे आदि विभागों के अधिकारी मौजूद थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें