फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में गुड़गांव की एक कंपनी प्रतिनिधियों और पुलिस ने की छापेमारी, 9 दुकानदार कंपनी के असली पैकेट में बेच रहे थे नकली बेयरिंग

Wed, 09 Dec 2020 11:37 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के चौक थाना अंतर्गत काशीपुरा, चेतगंज और नदेसर स्थित नौ दुकानों में गुड़गांव की एक कंपनी के नाम का इस्तेमाल कर नकली बेयरिंग बेची जा रही थी। यह खुलासा नई दिल्ली से आए कंपनी के प्रतिनिधियों और पुलिस की संयुक्त टीम के छापे में हुआ। बरामद नकली बेयरिंग की कीमत 50 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।

विज्ञापन


नई दिल्ली से आए एक कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया कि सूचना मिली थी कि उनकी फर्म के नाम और पैकेट का इस्तेमाल कर नकली बेयरिंग बेची जा रही है। सूचना की पुष्टि कर पुलिस की टीम के साथ काशीपुरा, चेतगंज और नदेसर क्षेत्र में उनकी कंपनी के नाम से नकली बेयरिंग बेच रहे नौ दुकानदारों की दुकानों में छापा मारा गया।

इस संबंध में चौक और चेतगंज थाना प्रभारी ने बताया कि कंपनी के प्रतिनिधि के अनुरोध पर पुलिस टीम भेजी गई थी। बेयरिंग जब्त कर उनकी गिनती कराई जा रही है। कंपनी के प्रतिनिधि की तहरीर के आधार पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उधर, कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि शहर के कुछ अन्य दुकानदारों को भी चिह्नित किया गया है। जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई के लिए पुलिस की मदद ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें