कानपुर और कन्नौज में जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय की टीम की रेड पर देश के मशहूर फिल्म निर्माता कुमार मंगत पाठक ‘रेड-2’ फिल्म बनाएंगे। उन्होंने यह घोषणा यूपी में पहली बार आयोजित ‘काशी फिल्म महोत्सव’ में एक पैनल चर्चा के दौरान की।
उन्होंने कहा कि उनकी बनाई ‘रेड’ फिल्म में केवल यह दर्शाया गया था कि दीवारों से भी पैसे निकल सकते हैं। जबकि हाल में कानपुर और कन्नौज में रेड में जब वास्तव में दीवारों से पैसे निकले तो ‘रेड-2’ फिल्म बनाने का मन बना लिया। फिल्म में दीवारों से पैसे निकलने का सीन दिखाया जाएगा।
रूद्राक्ष कनवेंशन सेंटर में फिल्म निर्माण संभावनाओं पर परिचर्चा
काशी फिल्म महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को सिगरा स्थित रूद्राक्ष इंटरनेशन कन्वेंशन सेंटर में फिल्म निर्माण संभावनाओं पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि विरासत में उन्हें कुछ नहीं मिला। मुकाम हासिल करने के लिए उन्हें कठिन परिश्रम करना पड़ा।
फिल्म अभिनेता ने यहां हर व्यक्ति विद्वान होता है। विकास कार्य ने शहर में बदलाव दिखने लगा है। गुरूदत्त, बलराज साहनी, बिस्मिल्लहा खां ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने दुनियां को भारतीय मेधा से परिचित कराया। कहा कि उनकी पत्नी भाजपा से सांसद हैं इसलिए विकास कार्य की तारीफ नहीं कर रहे बल्कि जमीन पर दिख रहे विकास की बात बता रहे हैं।
अनुपम खेर ने उनके काम के बजाय विरोधियों द्वारा भाजपा के रंग में रंगने को मूर्खता करार दिया। कहा जो विकास हुआ है उसे कहना होगा। मोदी को अच्छा पीएम बताते हुए कहा कि वे लगतार काम कर रहे हैं। फिल्म निर्माण से जुड़े मधुर भंडारकर ने कहा कि यूपी फिल्म सिटी निर्माण में जो भी मदद की जरूरत होगी वे करेंगे।