फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय राय भेजे गए फतेहगढ़ सेंट्रल जेल

Thu, 08 Oct 2015 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अन्याय प्रतिकार यात्रा में हुए बवाल के मामले में दिल्ली से लौटते वक्त मंगलवार की शाम बाबतपुर एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किए गए कांग्रेस विधायक अजय राय को देर रात पुलिस ने फर्रूखाबाद स्थित फतेहगढ़ सेंट्रल जेल भेज दिया। रात 12 बजे तक विधायक को यहीं पुलिस लाइन में रखा गया था। इसके बाद कचहरी ले जाया गया। सक्षम मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद पुलिस अभिरक्षा में रात एक बजे के करीब उन्हें फतेहगढ़ जेल ले जाया गया। एसएसपी आकाश कुलहरि ने अजय राय को फतेहगढ़ जेल भेजने की पुष्टि की है। 
विज्ञापन


पिंडरा विधायक अजय राय को पुलिस ने मंगलवार की शाम दिल्ली से बाबतपुर पहुंचने पर एयरपोर्ट के बाहर से गिरफ्तार किया था। समर्थकों ने इसे लेकर एयरपोर्ट के बाहर, पिंडरा और चेतगंज क्षेत्र में हंगामा किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उन्हें पहले पुलिस लाइन ले गई। समर्थकों की भीड़ जुटी तो पुलिस ने उन्हें लाठियां पटक कर उन्हें खदेड़ दिया। रात दस बजे के बाद विधायक के साथ पुलिस लाइन में उनका कोई समर्थक नहीं था। यहां उन्हें रात करीब 12 बजे तक रखा गया। इसके बाद उन्हें कचहरी ले जाया गया।

कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें पुलिस अभिरक्षा में फतेहगढ़ जेल भेज दिया गया। समर्थकों को बुधवार की सुबह जानकारी हुई तो वह बौखला गए। आगे की रणनीति तय की जाने लगी। समर्थकों का कहना है कि अजय राय की जान को खतरा है। बवाल में उनकी कोई भूमिका नहीं है। ऐसे में उन्हें फतेहगढ़ जेल भेजना गलत है। उधर, पुलिस का मानना है कि अगर अजय राय को जिला जेल में रखा गया होता तो पूरे दिन उनसे मिलने वालों की भीड़ लगी रहती। इससे हंगामे की आशंका बनी रहती।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें