फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल मामले में माफी मांगें राहुल गांधी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल मामले में सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर टिप्पणी की थी। इससे खफा भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जेपी मेहता से जुलूस निकाल निकाला। पार्टी की ओर से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। जुलूस का नेतृत्व क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा और महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने किया। पार्टी ने मांग की कि राफेल पर भ्रामक स्थिति बनाने के एवज में राहुल गांधी सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। उनके खिलाफ माननीय सर्र्वोच्च न्यायालय की अवमानना का वाद दखिल हों।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने अपने निर्णय में इस मामले पर जांच की मांग को गैरजरूरी तथा बेवजह बताया। राफेल खरीद प्रक्रिया को सही व पारदर्शी बताने का फैसला माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिसंबर 2018 में पहले ही दिया जा चुका है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि राफेल मामले में कांग्रेस पार्टी पहले ही अदालत में मुंह की खा चुकी है और अब फिर सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद उसका झूठ देश के सामने आ चुका है। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि निर्णय से सिद्ध हुआ कि पूरी खरीद प्रक्रिया पारदर्शी और शुचितापूर्ण रही। कांग्रेस देश को गुमराह कर रही है। इस मौके पर रोहनिया विधायक सुरेंद्र सिंह औढ़े, जयनाथ मिश्र, अरुण सिंह, नवनीत पांडेय, गुलाब मौर्य, शोमनाथ विश्वकर्मा, अशोक कुमार, निर्मला पटेल, नागेंद्र रघुवंशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें