फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

... तो राहुल गांधी मोहनसराय से करेंगे पदयात्रा

Sun, 24 May 2015 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी (ब्यूरो)। भूमि अधिग्रहण कानून में मोदी सरकार की ओर से किए गए बदलाव के विरोध में कांग्रेस ने देशव्यापी आंदोलन की तैयारी की है। कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को मोदी सरकार के भूमि अधिग्रहण अध्यादेश की खामियां बताने के साथ ही केंद्र सरकार की
विज्ञापन


जनविरोधी नीतियों का खुलासा करेंगे। मनमोहन सरकार में ग्रामीण विकास राज्य मंत्री रहे प्रदीप जैन ‘आदित्य’ ने शनिवार को मोहनसराय और बैरवन के किसानों को यह जानकारी दी। पूर्व मंत्री जैन ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी किसानों की समस्याओं को लेकर बनारस से पदयात्रा शुरू करेंगे। राहुल ट्रांसपोर्ट नगर योजना के पीडि़त किसानों से भी मिलेंगे।

 पूर्व मंत्री जैन ट्रांसपोर्ट नगर योजना के तहत हुई जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई से पीडि़त किसानों से मिले और उनका दर्द बांटा। अपनी जमीन बचाने के लिए आंदोलन कर रहे किसानों को आश्वस्त किया कि कांग्रेस उनकी आवाज को बुलंद करेगी। मालूम हो कि वीडीए ने ट्रांसपोर्ट नगर योजना के तहत 17 साल पहले 214 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया था। आज भी सैकड़ों किसानों को
विज्ञापन


मुआवजा नहीं मिल पाया है। कुछ किसान तो मुआवजा और कुछ जमीन वापस पाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं। जैन के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता कमलाकर त्रिपाठी, विनय शंकर राय मुन्ना, श्वेता राय, राधारमण मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें