फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में गरमी ने तोड़ा पांच साल का रिकार्ड

Sun, 24 May 2015 02:23 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दहकते सूरज ने शनिवार को पिछले पांच वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया। इसी के साथ पूर्वांचल में ताप लहरी शुरू हो गई। दोपहर बाद चालू सीजन में शनिवार को सर्वाधिक 45.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

इससे पहले वर्ष 2009 में 23 मई को तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। भीषण गर्मी के चलते लोग ही नहीं, पशु-पक्षी भी व्याकुल हो उठे हैं।
दिल्ली और आसपास के राज्यों में चल रही तापलहरी की चपेट में अब पूर्वांचल भी है। राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश के बाद पूर्वांचल में लू के थपेड़े चलने लगे। 12-20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही दक्षिणी-पश्चिमी हवाओं के चलते तापलहरी चलने लगी है।
 बाबतपुर के मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया। चौबीस घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री की वृद्धि से सामान्य जनजीवन प्रभावित हो गया है। न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को जहां न्यूनतम तापमान 25.6 रिकार्ड किया गया था, शनिवार को बढ़कर 27.6 डिग्री पहुंच गया। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, सूरज की तपिश के चलते लोग परेशान नजर आए। बीएचयू के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा इकाई के मौसम विशेषज्ञ प्रो. एसएन पांडेय ने बताया कि वर्ष 2009 के बाद यह मई का अब तक का सर्वाधिक तपने वाला दिन रहा। छह साल पहले तापमान 46 डिग्री से ऊपर पहुंचा था। जब तक पुरवा हवाएं नहीं चलेंगी, तापलहरी झुलसाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें