फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इक दूजे को 'फॉलो' नहीं करते राहुल गांधी-अखिलेश यादव

Sun, 29 Jan 2017 02:46 PM IST
टीम डिजिटल, वाराणसी
विज्ञापन
rahul gandhi akhilesh - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के महासमर को फतह करने के लिए एक साथ चुनावी मैदान में उतरने जा रही कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जोड़ी जनता के साथ सीधे संवाद का सशक्त मंच बन चुकी माइक्रो ब्लागिंग वेबसाइट ट्विटर पर एक इक दूजे को फॉलो नहीं करते।
विज्ञापन
  चुनावी बेला में अपनी हरेक गतिविधि को ट्वीट कर जनता के साथ साझा करने वाले दोनों नेता बेहद चुनिंदा लोगों और संगठनों को ही फॉलो करते हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का कोई निजी एकाउंट नहीं है लेकिन वह अपने ऑफिस के एकाउंट से ट्वीट करते हैं। उनके ऑफिस का एकाउंट @OfficeOfRG कुल 76 लोगों और संगठनों को फॉलो करता है। इसमें राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, नंदन निलेकनी, सैम पित्रोदा और अभिनेता इरफान को छोड़कर ज्यादातर कांग्रेस के नेता और संगठन हैं।
विज्ञापन


राहुल गांधी के ट्विटर पर 15 लाख से अधिक फॉलोवर हैं। ट्विटर की रंगीन दुनिया में अप्रैल 2015 में कदम रखने वाले राहुल गांधी ने रविवार दोपहर तक दो हजार छह सौ 25 ट्वीट किए थे। राहुल ने 688 वीडियो और फोटो पोस्ट किए हैं।
इसी तरह से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी फॉलो करने के मामले में बहुत सेलेक्टिव हैं। अखिलेश यादव कुल 15 लोगों और संगठनों को फॉलो करते हैं।

 
विज्ञापन

भारत के दूसरे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले सीएम हैं अखिलेश यादव

संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में अख‌िलेश और राहुल
इसमें अभिनेत्री विद्या बालन, संगीतकार एआर रहमान, पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम, तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और महानायक अमिताभ बच्चन शामिल हैं।

जुलाई 2009 में ट्विटर ज्वाइन करने वाले सीएम अखिलेश ट्वीट करने के मामले में भी बहुत चूजी हैं। उन्होंने करीब सात साल में 1029 (रविवार दोपहर तक) ट्वीट किया है। वहीं फालोवर्स के मामले में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कांग्रेस उपाध्यक्ष से कहीं आगे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद ट्विटर पर यूपी के सीएम अखिलेश यादव के सबसे अधिक फालोवर हैं। अखिलेश यादव के ट्विटर पर 24 लाख से अधिक फॉलोवर हैं।

सीएम ने 500 से ज्यादा फोटो शेयर किए हैं। दुनियाभर के लोगों के फालोवर्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट ट्विटर काउंटर के मुताबिक गत वर्ष 30 दिसंबर के बाद से सीएम अखिलेश के फालोवर्स में बहुत तेजी से इजाफा हो रहा है। दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले लोगों में अखिलेश यादव 324 वें नंबर पर आते हैं।

उल्लेखनीय है कि आज लखनऊ में राहुल गांधी ने अ‌खिलेश यादव के साथ पहली बार प्रेस कांफ्रेंस किया।  इसमें राहुल ने कहा कि आज एक प्रकार गंगा यमुना का मिलन हो रहा है और प्रगति की सरस्वती यहाँ से निकलेगी । उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के साथ उनके निजी और राजनीतिक संबंध हैं। आज यह साझेदारी और गहरी हुई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें