फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से गांव तक अंतिम संस्कार के लिए कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कोरोना संक्रमितों के शवदाह के लिए अब शहर से लेकर गांव तक कतार लगी है। हरिश्चंद घाट पर सीएनजी शवदाह गृह खराब होने के कारण अंतिम संस्कार कराने वालों को लंबा इंतजार भी करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को हरिश्चंद घाट पर कोरोना संक्रमितों का लकड़ी से अंतिम संस्कार कराया गया। सुबह से ही घाट पर अफरातफरी का आलम रहा। संक्रमण को देखते हुए शवयात्रियों की संख्या तो सीमित है लेकिन शवदाह कराने के लिए पांच से छह घंटे इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं, कोरोना संक्रमित शव के साथ एक या दो आदमी होने के कारण कंधा देने वालों का नया धंधा शुरू हो चुका है। शव उठाने के लिए घाट पर रहने वाले चार से पांच हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। विवशता के कारण लोगों को देना पड़ रहा है। हरिश्चंद्र घाट पर दबाव बढ़ने के कारण मलहिया स्थित श्मशान घाट पर शवदाह के लिए भीड़ बढ़ गई थी। लोहता, बेटावर, रामेश्वर सहित ग्रामीण इलाकों के श्मशान स्थल पर भी शवयात्रियों का दबाव बना रहा। ग्रामीण इलाकों में अचानक तेजी से श्मशान घाट पर शवदाह की संख्या में इजाफा होने के कारण दहशत का माहौल है। ग्रामीण इलाकों में इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें