फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्री अस्पताल रामनगर बनेगा कोविड हास्पिटल,जल्द होगी भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिले में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या और बेड की कमी को देखते हुए जिला प्रशासन ने अब रामनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल को कोविड हॉस्पिटल बनाए जाने का फैसला लिया है। यहां जल्द ही मरीजों को भर्ती किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक बीएचयू, दीनदयाल अस्पताल, बरेका हॉस्पिटल, ईएसआईसी, होमी भाभा कैंसर संस्थान, रेलवे अस्पताल लहरतारा सरकारी कोविड हास्पिटल थे। शास्त्री अस्पताल सातवां सरकारी अस्पताल होगा, जहां मरीज भर्ती किए जाएंगे। इसके अलावा 30 से अधिक निजी अस्पताल में भी मरीज हैं। शनिवार को कमिश्नर दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल का दौरा कर मरीजों को भर्ती करने संबंधी अवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने अस्पताल के सीएमएस को निर्देशित किया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों को अन्य वार्डो में शिफ्ट कर कोविड मरीजों के लिए अलग वार्ड आरक्षित किया जाए, जहां ऑक्सीजन की सप्लाई मौजूद हो। इसके अलावा शिफ्टवार डॉक्टरों, पेरामेडिकल स्टाफ की तैनाती का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें