फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: PWD ने बंद कर दी सिक्किम के राज्यपाल की पानी-सीवर की लाइन, जारी हुआ FIR की चेतावनी का नोटिस

Thu, 30 May 2024 03:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने जलकल के अधिकारियों को बुलाकर डांटा। इसके बाद आनन-फानन में जलकल की ओर से चेतावनी नोटिस पीडब्ल्यूडी को भेजा गया। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता ने बताया कि रामनगर में काम लगा दिया गया है। सीवर लाइन चालू हो गया है। पानी की लाइन देर रात तक चालू हो जाएगी।
विज्ञापन
सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के रामनगर आवास की पानी-सीवर की लाइन पीडब्ल्यूडी ने बंद कर दी। इस पर राज्यपाल ने जलकल के अधिकारियों को बुलाकर पूछताछ की और भीषण गर्मी में पेयजल की आपूर्ति बाधित करने पर आक्रोश जताया। 

विज्ञापन


इसके बाद जलकल के अधिशासी अभियंता रामअवतार सिंह ने पीडब्ल्यूडी को नोटिस भेजकर पानी और सीवर की लाइन को जुड़वाने को कहा। साथ ही ऐसा न करने पर एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी।

दरअसल पीडब्ल्यूडी की ओर से सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। यहां पड़ाव मार्ग पर रामनगर में नवीन स्कूल के पास पेयजल और सीवर की पाइप लाइन काटकर बंद कर दी गई। यहां पर पीडब्ल्यूडी की ओर से पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। 
विज्ञापन


बीते पांच दिन पूर्व यहां पर निर्माण कार्य के दौरान पीडब्ल्यूडी ने सीवर और पानी की पाइप लाइन को बाधित कर दिया। इस लाइन से सिक्किम के राज्यपाल के आवास में पेयजल और सीवर की सुविधा दी जाती है। क्षेत्रीय लोगों ने पूर्व में यहां पर प्रदर्शन भी किया था। इसके बाद क्षेत्रीय लोगों ने सिक्किम के राज्यपाल से शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें