फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में पीडब्ल्यूडी ने 65 दुकानदारों पर कराया मुकदमा, सड़क पर अतिक्रमण करने का आरोप  

Sat, 06 Feb 2021 09:30 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में चौकाघाट से सिटी रेलवे स्टेशन के बीच सड़क पर दुकान का सामान फैलाकर रखने वाले 65 दुकानदारों के खिलाफ शनिवार को जैतपुरा थाने में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिशाषी अभियंता की तहरीर के आधार पर की गई है।

विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता सुग्रीव राम के अनुसार, पुराना राष्ट्रीय मार्ग (एनएच-2) के कैंट से पड़ाव के हिस्से का चौड़ीकरण का काम चल रहा है। चौकाघाट क्षेत्र से सिटी रेलवे स्टेशन के बीच जगह-जगह सड़क पर ही वाहन खड़े रहते हैं और वहीं उनकी मरम्मत का काम भी होता रहता है। कई अन्य दुकानें भी पटरी पर चल रही हैं। इसके चलते सड़क चौड़ीकरण के काम में बाधा आ रही है।

वाहनों की मरम्मत से संबंधित दुकानों के साथ ही अन्य दुकानदारों को भी सड़क पर अतिक्रमण न करने के लिए कई बार समझाया गया लेकिन उन पर कोई असर नहीं हुआ। इसलिए सड़क पर अतिक्रमण करने वाले 65 दुकानदारों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई। 

जैतपुरा थाना के प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर 65 दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें