फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ बोले- यह देश और राष्ट्र तभी तक जब तक है संस्कृति, पिछली सरकारों पर साधा निशाना

Sat, 18 Sep 2021 11:10 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

दो दिवसीय काशी प्रवास पर पहुंचे पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने शनिवार को कहा कि सनातन संस्कृति के साथ शुरू से खिलवाड़ पिछली सरकारें करती रही हैं। 
विज्ञापन
पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हम किसी सरकार का समर्थन या विरोध नहीं करते हैं, हम तो बस इतना जानते हैं कि जब तक संस्कृति है तब तक यह देश और राष्ट्र है। जब हमारा देश अखंड है तो आर्टिकल 35ए को हटाने को लेकर इतना बवाल क्यों है। सनातन संस्कृति के साथ शुरू से खिलवाड़ पिछली सरकारें करती रही हैं। यह पहली सरकार है, जिसकी चुनावी मैनिफेस्टो में आर्टिकल 35ए को हटाने को लेकर वादा किया गया था।

विज्ञापन


उक्त बातें वरिष्ठ पत्रकार व वक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने शनिवार शाम सिगरा स्थित एक होटल में कहीं। दो दिवसीय काशी प्रवास पर पहुंचे पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने पत्रकारों से कहा कि पिछली सरकारों ने देश की जमीनों को हड़पने के लिए वक्फ बोर्ड की स्थापना की।

बोर्ड द्वारा किसी भी जमीन को अगर उनके दो अधिकारी तय कर लें कि यह जमीन बोर्ड की होनी चाहिए तो उनको आर्टिकल 14 के तहत जिले के अधिकारियों को यह आदेश देने का प्रावधान है कि 24 से 48 घंटे के अंदर यह जमीन खाली कराकर वक्फ बोर्ड को उसकी चाभी सौंप दी जानी चाहिए। वक्फ बोर्ड का अधिकार सीमित होना चाहिए। देश की आंतरिक सुरक्षा और चुनौतियां क्या है विषयक सेमिनार में उन्होंने कहा कि देश में हिंदू धर्म की आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अवैद्यनाथ महाराज की सातवीं पुण्यतिथिः पीएम मोदी से मांग, हिंदुस्तान को घोषित करें हिंदू राष्ट्र 

विश्व हिंदू महासंघ के संस्थापक गोरक्ष पीठाधीश्वर अवैद्यनाथ महाराज की सातवीं पुण्यतिथि समारोह का शनिवार को समापन हुआ। मैदागिन कार्यालय में आयोजित गोष्ठी को संबोधित कर प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने कहा कि अब समय आ गया है जब हिंदुओं को संगठित होना पड़ेगा, जब तक हम संगठित नहीं होंगे हमारा देश हिंदू राष्ट्र घोषित नहीं हो पाएगा।

हम प्रधानमंत्री से मांग करते हैं कि हिंदुस्तान को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें