फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल का मौसम: कोहरे की दस्तक के साथ ठंड का अहसास, बनारस में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री से नीचे पहुंचा

Mon, 08 Nov 2021 12:59 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

नवंबर माह की शुरुआत से ही  वाराणसी समेत पूर्वांचल में मौसम का रुख बदला हुआ है। गुलाबी ठंड के बाद अब मौसम पूरी तरह ठंड की ओर हो चला है। मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि आने वाले दिनों में मौसम का रुख और भी ठंड की ओर होगा। 
विज्ञापन
ऊनी कपड़ों की खरीदारी शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहरे की दस्तक के साथ ही वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में  ठंड का असर गहराने लगा है। इसकी वजह पहाड़ों पर हो रही बारिश और बर्फबारी मानी जा रही है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की कमी दर्ज की गई है।  आलम यह है कि नम पछुआ हवाओं से जहां दिन में धूप का असर कम हो गया है, जबकि रात में ठंड भी बढ़ गई है। सुबह मार्निंग वॉक पर जाने वाले लोग मौसम में आए बदलाव को सीधा महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन


सोमावर सुबह आसमान में कोहरे की चादर दिखाई दी। शहरी क्षेत्र के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे का असर ज्यादा रहा। सुबह नौ बजे तक सूरज कोहरे में छिपा रहा। धूप निकली भी तो रोशनी फीकी-फीकी रही। मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि आने वाले दिनों में मौसम का रुख और भी ठंड की ओर होगा। तापमान में और कमी आने के साथ ही कोहरा भी सघन होगा।  

ठंड की वजह से गर्म कपड़े लोगों ने निकाल लिए हैं, साथ ही सात में कंबल ओढ़कर ही ज्यादातर लोग सो रहे हैं। रात में वाराणसी का तापमान दिन के मुकाबले 15 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया है। शनिवार को जहां अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.5 रहा वहीं रविवार को अधिकतम 29.2 और न्यूनतम 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार अधिक दिन तक रह सकती है ठंड

बनारस में कोहरा - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो.मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि अभी तो नवंबर की शुरुआत में ये स्थिति है, आने वाले दिनों में ठंड  बढ़ने के आसार है। इसके साथ ही ठंड भी इस बार अधिक दिन तक रह सकती है। जम्मू कश्मीर और हिमाचल के कई हिस्सों पर खूब बर्फबारी हुई, जिससे तापमान में और भी कमी आ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें