फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में मौसम: बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई गलन, तापमान ने लगाया गोता, वाराणसी में सात डिग्री तक पहुंचा न्यूनतम पारा

Mon, 17 Jan 2022 10:56 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में नश्तर की तरह चुभतीं बर्फीली हवाएं हाड़ कंपा रही हैं। कोहरे और हवाओं ने मिलकर धूप को बेअसर कर दिया और दिन के पारे को एकदम से गिराना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
वाराणसी में सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा न्यूनतम पारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में नश्तर की तरह चुभतीं बर्फीली हवाएं हाड़ कंपा रही हैं। सोमवार सुबह भी हल्के कोहरे और हवाओं ने मिलकर धूप को बेअसर कर दिया।   पहाड़ों पर पिछले तीन चार दिन से हो रही बर्फबारी का ही असर है कि अब मैदानी भागों में हवाओं में नमी भी ज्यादा हो गई है।

विज्ञापन


इसी वजह से रविवार को अन्य दिनों की तुलना में गलन भी अधिक लग रही थी। इधर पिछले 24 घंटों में अधिकतम में दो और न्यूनम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। रविवार को सुबह से लेकर दोपहर तक तो मौसम साफ रहा और अच्छी धूप भी हुई लेकिन इसके बाद बादल छाने लगे। हवा में नमी की वजह से गलन बढ़ी रही।

मौसम में बदलाव का असर तापमान पर भी देखने को मिला। शनिवार को अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले रविवार को कम होकर 18.2 रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान भी कम होकर 11.2 से कम होकर 7.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से ही हवा में नमी अधिक है। आने वाले तीन चार दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। इस दौरान कोहरा अधिक पड़ने की संभावना है। 
विज्ञापन

बनारस की हवा फिर से येलो जोन में

वाराणसी में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला
 बनारस की हवा फिर से येलो जोन में पहुंच चुकी है। रविवार की शाम को बनारस का एक्यूआई 132 दर्ज किया गया। शहर में मलदहिया, भेलूपुर और बीएचयू सबसे अधिक प्रदूषित रहे। मलदहिया का एक्यूआई 172, भेलूपुर का 152 और बीएचयू का एक्यूआई 124 रहा। वहीं अर्दली बाजार का एक्यूआई 79 दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें