फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: संचालकों ने स्कूलों के खोलने का फिर उठाया मुद्दा, पूर्वांचल स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन ने शिक्षा मंत्री को भेजा पत्र

Fri, 09 Jul 2021 04:29 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

शिक्षा मंत्री को पत्र भेजकर विद्यालयों को जुलाई के अंतिम सप्ताह से खोलकर कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई शुरू कराने की मांग की है। ऑनलाइन शिक्षण व्यवस्था में कुछ कमियों की वजह से परेशान विद्यार्थियों को स्कूली शिक्षा से वंचित होना पड़ रहा है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्कूल संचालकों ने एक बार फिर बंद पड़े स्कूलों के खोलने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया है। पूर्वांचल स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री को पत्र भेजकर विद्यालयों को जुलाई के अंतिम सप्ताह से खोलकर कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई शुरू कराने की मांग की है। इसके पहले भी एसोसिएशन की ओर से उप मुख्यमंत्री को पत्र भेजा जा चुका है, जिसमें कोरोना प्रोटोकॉल के तहत कक्षाओं के संचालन की मांग रखी गई थी।

विज्ञापन


एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा को भेजे पत्र में कहा है कि कोरोना संक्रमण कम होने के साथ ही अब चरणबद्ध तरीके से होटल, माल, थिएटर आदि खोले जा चुके हैं। अब  सीबीएसई की ओर से नवंबर और दिसंबर में जहां परीक्षा कराए जाने की योजना जारी की जा चुकी है इसको ध्यान में रखते हुए कक्षा 9 से 12 तक कक्षाओं का संचालन  जरूरी है। करीब सालभर से बंद पड़े विद्यालयों को चरणबद्ध तरीके से खोले जाने का निर्देश सरकार को जारी करना चाहिए। 

पदाधिकारियों ने यह भी बताया है कि ऑनलाइन शिक्षण व्यवस्था में कुछ कमियों की वजह से परेशान विद्यार्थियों को स्कूली शिक्षा से वंचित होना पड़ रहा है। अभिभावकों की भी इस मामले में राय ली गई तो उन्होंने भी बच्चों को स्कूल भेजने की इच्छा जाहिर की है। पूर्वांचल स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. दीपक मधोक, उपाध्यक्ष राहुल सिंह, पंकज राजघरिया, सचिव डॉ. हरिओम सिंह, संयुक्त सचिव मुकुल पांडेय और कोषाध्यक्ष जगदीप मधोक ने उप मुख्यमंत्री से स्कूलों को खोले जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें