किसान अब अपने कृषि उत्पादों को विदेशों के बाजार तक बेच सकेंगे। इसके लिए उन्हें किसी बिचौलिये या किसी माध्यम की जरूरत नहीं होगी। इसमें पूर्वांचल के किसान लाभान्वित होंगे। शुक्रवार को वाराणसी में मंडलायुक्त सभागार में वाणिज्य उद्योग मंत्रालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में चंदौली सहित गाजीपुर, वाराणसी और मिर्जापुर के एक-एक किसान को इसका लाइसेंस प्रदान किया गया।
मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने किसानों को लाइसेंस दिया और भरोसा जताया कि अब पूर्वांचल के किसान अपनी उपज को लेकर सीधे अंतरराष्ट्रीय बाजार में जा सकेंगे। वाणिज्य उद्योग मंत्रालय, नई दिल्ली के सहायक महाप्रबंधक डॉ. सीबी सिंह ने बताया कि इशानी एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी चंदौली के डायरेक्टर किसान अजय सिंह को लाइसेंस प्रदान किया गया है।