फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन: ओमप्रकाश राजभर बोले- गरीबों को डराने के लिए फाइटर प्लेन से आए पीएम मोदी

Tue, 16 Nov 2021 06:45 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के उदघाटन के बाद सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। 
विज्ञापन
ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फाइटर प्लेन से उतरने पर तंज कसा है। मंगलवार को वाराणसी में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों को डराने के लिए ही फाइटर से उतरे हैं।

विज्ञापन


इसके माध्यम से भाजपा ने यह संदेश दिया है कि गरीब केवल हिंदू मुस्लिम की बात करें, मुसलमानों को इस देश से निकालना है। केवल हम लोग और हमारी पार्टी (भाजपा) देश के मुसलमानों के बेटों से शादी कर रोटी-बेटी का संबंध बनाकर दोस्ती करेंगे। 

भाजपा के लोगों को झूठ बोलने की ट्रेनिंग
राजभर ने चुटकी लेते हुए कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की बातों पर राजभर ने कहा कि यह जानना चाहिए नींव किसकी है। राजभर ने कहा कि एआईएमआईएम अगर 10 सीट पर लड़ते हैं तो सभी जीत सकेंगे। यदि अखिलेश यादव उन्हें ही पूरी सीट देंगे तो बाकी का क्या करेंगे यह समझ से परे हैं। उन्होंने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बारे में कहा कि भाजपा के लोगों को झूठ बोलने की ट्रेनिंग दी जाती है। 
विज्ञापन

पढ़ेंः ओमप्रकाश राजभर ने कहा: भाजपा करा सकती है मेरी हत्या, झूठे मुकदमों में फंसाने की हो रही साजिश

विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की रफ्तार विकास की बनेगी आधार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनपद सुल्तानपुर में आयोजित पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को राष्ट्र को समर्पित कर दिया। इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण पर 22,500 करोड़ रुपये खर्च किया गया है। लखनऊ से गाजीपुर तक इसकी लंबाई 341 किमी. है। साथ ही छह लेन चौड़ी है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण कार्यक्रम का आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर में सजीव प्रसारण किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों समेत आलाधिकारी मौजूद रहे।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का तीन वर्ष पूर्व शिलान्यास हुआ था। विगत 19 महीने से कोरोना महामारी के बावजूद इस एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा कर दिया गया। यह एक्सप्रेस-वे पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास की एक नई जीवन रेखा के रूप में स्थापित होगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश के करीब आठ करोड़ जनमानस के विकास व उज्ज्वल भविष्य का आधार बनेगा एवं पूर्वांचल में विकास के नए द्वार खोलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें