फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में ठंड का कहर: एक दिन बाद पहुंची पूर्वा एक्सप्रेस, शिवगंगा और वंदे भारत भी लेट; कई फ्लाइटें निरस्त

Thu, 18 Jan 2024 08:04 AM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

ठंड का असर लगातार ट्रेनों व विमानों पर पड़ रहा है। ट्रेनों के देरी से चलने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे के कारण फ्लाइटें भी निरस्त हो रही हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठंड और कोहरे के चलते पूर्वा एक्सप्रेस बुधवार को 21 घंटे की देरी से पहुंची। नई दिल्ली से आने वाली पुरानी वंदेभारत एक्सप्रेस 2.15 घंटे की देरी से पहुंची। इस ट्रेन को रीशिड्यूल कर 2.10 घंटे की देरी से रवाना किया गया। वहीं, रात 11.05 बजे कैंट आने वाली नई वंदेभारत एक्सप्रेस 3.30 घंटे की देरी से पहुंची। नई दिल्ली-बनारस सुपरफास्ट 8 घंटे, उधना-बनारस वीकली साप्ताहिक एक्सप्रेस 7 घंटे, शिवगंगा एक्सप्रेस 6.50 घंटे व ग्वालियर-बनारस बुंदेलखड एक्सप्रेस 4.10 घंटे लेट पहुंचीं।

विज्ञापन


वहीं, कैंट स्टेशन से गुजरने वाली गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस 10 घंटे, दिल्ली-मालदा टाउन फरक्का एक्सप्रेस 7.30 घंटे, जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस 7 घंटे, एलटीटी-जयनगर पवन एक्सप्रेस 5.20 घंटे, दानापुर-आनंद विहार टर्मिनल जनसाधारण एक्सप्रेस 5 घंटे, जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस 4.30 घंटे, हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा 4 घंटे व एलटीटी-बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस 3.30 घंटे की देरी से गुजरीं।

इंडिगो के चार और स्पाइस जेट की एक उड़ान निरस्त
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार को भी उड़ानें निरस्त रहीं। इंडिगो की चार और स्पाइस जेट की एक उड़ान निरस्त रहीं। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार अकासा एयर बंगलूरू-वाराणसी का विमान दो घंटे, इंडिगो मुंबई-वाराणसी विमान एक घंटे 45 मिनट, एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान बंगलूरू-वाराणसी 1 घंटे 20 मिनट की देरी से दोपहर 12:10 बजे पहुंचा। इंडिगो दिल्ली-वाराणसी, लखनऊ-वाराणसी, बंगलूर-वाराणसी, दिल्ली-वाराणसी और स्पाइसजेट की दिल्ली-वाराणसी उड़ानें निरस्त रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें