प्रकरण में अब तक पुलिस आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वारदात के मुख्य आरोपी कृष्ण कुमार के छोटे भाई राजेंद्र, उसके बेटे, पत्नी और पट्टीदार रमेश की तलाश की जा रही थी। इस बीच पुलिस को चकमा देकर राजेंद्र अपने बेटे और पत्नी के साथ अदालत में समर्पण करने में सफल रहा।
इंस्पेक्टर चेतगंज प्रवीण कुमार ने बताया कि जल्द ही अदालत की अनुमति से तीनों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर वारदात में प्रयुक्त पिस्टल बरामद की जाएगी।