फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: देर रात बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद बदमाश फरार

Sun, 10 Jan 2021 01:00 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मृतक युवक की बाइक चेक करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के खोजवा क्षेत्र में एक बाइक सवार युवक की बदमाश ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले गई, जहां मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

वाराणसी के सरायनंदन दशमी में शनिवार की रात एक बदमाश ने नाइट ड्यूटी के लिए जा रहे संविदा विद्युतकर्मी राजेश कुमार विश्वकर्मा(29) के सिर में दो गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश पैदल ही गली से होते हुए भाग निकला। मौके से .32 बोर के असलहे का एक खोखा बरामद हुआ है। वारदात की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पुलिस आशनाई का विवाद और पुरानी रंजिश को वजह मान कर सुंदरपुर, सरायनंदन दशमी और आसपास के अन्य मुहल्लों के संदिग्ध गतिविधियों वाले छह युवकों को हिरासत में लेकर वारदात के संबंध में पूछताछ कर रही है। लंका थाना क्षेत्र के सुंदरपुर क्षेत्र के झमरहवा मुहल्ला निवासी राजेश शंकुलधारा विद्युत उपकेंद्र में संविदा पर काम करता था। वह नाइट ड्यूटी के लिए घर से बाइक से सुंदरपुर-खोजवा मार्ग से शंकुलधारा जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक, फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के अनुसार, राजेश सरायनंदन दशमी में कृष्णदेव नगर कॉलोनी के मोड़ के समीप पहुंचा था, तभी एक गली से पैदल ही आकर खड़ा बदमाश ने उसे मुक्का मार कर सड़क के किनारे गिरा दिया। इसके बाद असलहा निकाल कर राजेश के सिर पर दो गोली मारीं और फिर वह पास की ही एक गली में पैदल ही भाग गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस राजेश को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें