फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 12 को जौनपुर का दौरा करेंगे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

Sun, 10 Jan 2021 12:52 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 12 जनवरी को जौनपुर जिले में आएंगे। वह निगोह के श्रीराम डिग्री कॉलेज आदमपुर परिसर में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. पारसनाथ यादव की जयंती कार्यक्रम में भाग लेंगे। पार्टी नेतृत्व के निर्देश के बाद जिला इकाई तैयारियों में जुट गई है। जिला प्रशासन से कार्यक्रम के लिए अनुमति सहित अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के लिए आवेदन किया है।

विज्ञापन

सपा के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे पारसनाथ यादव का पिछले वर्ष जून में निधन हो गया था। जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने बताया कि 12 जनवरी को श्रीराम डिग्री कॉलेज में कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष शामिल होंगे। उनकी ओर से सहमति मिल चुकी है। जिला प्रशासन से मिलकर अन्य अनुमति सहित अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें