फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी आएंगे पंजाब के सीएम चन्नीः  संत रविदास के दरबार में लगाएंगे हाजिरी, तैयारियां तेज 

Mon, 14 Feb 2022 06:18 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वीवीआईपी के आगमन को देखते हुए संत रविदास मंदिर व मेला क्षेत्र में सुरक्षा के इंतजाम सख्त किए जा रहे हैं। मंदिर प्रबंधन और जिला प्रशासन की ओर से चौकसी बरती जा रही है। 
 
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संत रविदास के दरबार में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का आना तय माना जा रहा है। सीर गोवर्धन में पंजाब के सीएम के आगमन के लिए तैयारियां तेज हो गईं हैं, वहीं दूसरी पार्टियों के प्रमुख का भी वाराणसी आने की संभावनाएं बन रही हैं। वीवीआईपी के आगमन को देखते हुए मंदिर व मेला क्षेत्र में सुरक्षा के इंतजाम सख्त किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


मंदिर प्रबंधन और जिला प्रशासन की ओर से चौकसी बरती जा रही है। मंदिर के ट्रस्टी के एल सरोआ ने बताया कि पंजाब के सीएम के आने की आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी अभी नहीं मिली है लेकिन मंदिर की सारी व्यवस्था की जा रही हैं।

चन्नी के दौरे के मद्देनजर खुफिया विभाग ने भी मेला क्षेत्र का जायजा लिया। पंजाब के सीएम चन्नी का यह संत रविदास के जन्मस्थान का पहला दौरा है। सीएम चन्नी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर संत रविदास जयंती के लिए पंजाब चुनाव टालने की अपील की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर प्रबंधन की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को भी निमंत्रण भेजा गया है। हालांकि अभी तक किसी भी नेता के आने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें