मौसम खराब होने के चलते ट्रेनों की रफ्तार थम गई है। साथ ही उड़ानों पर भी असर होने लगा है। मंगलवार को पुणे और मुंबई की चार उड़ानें रद्द और 10 उड़ानें लेट हुईं। वहीं कोहरे की मार से सवा तीन घंटे देरी से काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेन पहुंची।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मौसम की खराबी और ऑपरेशनल कारणों से मंगलवार को लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 10 उड़ानें लेट और चार रद्द रहीं। लेट होने वाली सभी उड़ानें मुंबई की रहीं। इस कारण मुंबई जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। इसके अलावा एयर इंडिया एक्सप्रेस की दो उड़ानें 18 मिनट और दो 28 मिनट लेट रहीं। अकासा एयर की चार उड़ानें लेट रहीं। इनमें दो उड़ानें 1.13 घंटे और 2.49 घंटे तक लेट रहीं। इंडिगो की दो उड़ानें 19 मिनट की देरी से आई गईं। इनके अलावा स्पाइस जेट की चार उड़ानें जिनमें दो मुंबई और दो पुणे की रद्द रहीं।
विज्ञापन
कोहरे की मार से सवा तीन घंटे लेट पहुंची काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस
कोहरे के कारण ट्रेनों के देर से स्टेशन पहुंचने का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। दिल्ली मुंबई से आने वाली सात ट्रेनों के देर से आने के कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ा। इसमें काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सवा तीन घंटे देरी से आई जबकि मुंबई की ट्रेन भी लेट से पहुंची।
नई दिल्ली से बनारस आने वाली ट्रेन नंबर 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सुबह 4.40 बजे से 3.15 घंटे की देरी से बनारस स्टेशन पर पहुंची। 04096 आनंदविहार से चलकर पाटलिपुत्र जाने वाली स्पेशल ट्रेन दोपहर एक बजे से 3.45 घंटे लेट से बनारस पहुुंची। ट्रेन नंबर 22582 नई दिल्ली-बलिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस सुबह 10.40 बजे से 50 मिनट की देरी से 11.30 बजे वाराणसी स्टेशन पहुंची।
लोकमान्य तिलक से चलकर गोरखपुर जाने वाली 15017 एलटीटी जीकेपी एक्सप्रेस दोपहर 1.40 घंटे देरी से वाराणसी पहुंची। 11061 एलटीटी जयनगर एक्सप्रेस दोपहर 12.25 बजे से 3.50 घंटे की देरी से शाम 4.15 बजे आई। 11071 कामायनी एक्सप्रेस शाम 7:45 बजे से 2.50 घंटे देरी से यानी 10:35 बजे पहुंची। 22177 महानगरी एक्सप्रेस सुबह 3:45 बजे की जगह 35 मिनट लेट होकर सुबह 4:20 बजे बनारस स्टेशन पर पहुंची।