फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कोहरे से दलहनी और तिलहनी फसलों को होगा फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड और कोहरे से यातायात की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, लेकिन फसलों को इसका फायदा होगा। कृषि विज्ञान केंद्र कल्लीपुर के कृषि वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र रघुवंशी ने बताया कि रबी सीजन की फसलों के लिए कोहरे का पड़ना और ठंड का बढ़ना बहुत जरूरी है। कोहरे के कारण खेतों में नमी बनी रहती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोहरे से फसलों में फूल और फल लगने में मदद मिलती है और सिंचाई भी कम करनी पड़ती है। दिसंबर में अधिकतम तापमान 20 डिग्री से अधिक होने पर गेहूं की फसल को नुकसान होगा। ठंड जितनी बढ़ेगी गेहूं की फसल को उतना ही फायदा मिलेगा। हालांकि 24 घंटे के लिए कोहरा लाभदायक है, लेकिन यही कोहरा लगातार 72 घंटों तक रहा तो इसका प्रभाव पाले के रूप में फसलों पर पड़ सकता है। दलहनी और तिलहनी की फसलों में माहों का प्रकोप बढ़ जाता है।
जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह मौर्य ने बताया कि इस बार मौसम अनुकूल रहा तो गेहूं के उत्पादन का 68734 मीट्रिक टन का लक्ष्य है। जौ 438 एमटी, चना 2304 एमटी, मटर 3511 एमटी, मसूर 242 एमटी, सरसों 784 एमटी, रबी मक्का 40 एमटी उत्पादन का लक्ष्य है।
विज्ञापन

ठंड और कोहरे से गेहूं की फसल का विकास तेजी से होता है। खेतों में नमी की कमी नहीं होती। फसलों का उत्पादन भी अच्छा होता है। - अजय शंकर पांडेय, बड़ागांव
सब्जी व अन्य फसलों के लिए ठंड पड़ना जरूरी है। लगातार 72 घंटों तक कोहरा होने से फसलों में पाला लगने की संभावना रहती है। - श्री प्रकाश सिंह, चिरईगांव
पाले से ऐसे करें बचाव
डॉ. रघुवंशी ने बताया कि लगातार 72 घंटों तक कोहरा होने से फसलों में पाला लगने और कीटों के प्रकोप की संभावना बढ़ जाती है। ऐसी परिस्थिति में किसान पाला से बचाव के लिए खेतों के किनारे धुआं और सिंचाई कर खेतों में नमी बरकरार रखें। माहों से बचाव के लिए जरूरी कीटनाशकों का छिड़काव कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें