एमएलसी बोले- विधानसभा चुनाव में सपा का लहराएगा परचम
जिला पंचायत के डाकबंगला में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे सपा के एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी 400 सीटों पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बताती है। इसके बावजूद भाजपा ने चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ से सेक्टर स्तर तक संगठन मजबूत बनाने पर जोर दिया। मौके पर शमशाद बांसपारी, रुद्र प्रताप यादव, राजन कनौजिया, बब्बन यादव, आनंद यादव, पति, मास्टर इरशाद, सज्जन पासवान, भीम प्रसाद, वीरेंद्र रामपुरी आदि मौजूद रहे।