सड़क पर मचा हंगामा
इसी दौरान कार से ऑटो में पीछे से टक्कर लग गई और ऑटो चालक घायल हो गया। कार चला रहे थानाध्यक्ष अपनी गाड़ी किनारे खड़ी कर ऑटो चालक को उपचार के लिए भेजने के लिए उतरे तो वहां एकत्रित भीड़ ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया।
जानकारी मिलने के बाद बड़ागांव थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। भीड़ से घिरे थानाध्यक्ष को बाहर निकालने के बाद घायल ऑटो चालक को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ ले गई। हरहुआ पीएचसी पर प्राथमिक उपचार करने के बाद ऑटो चालक को पंडित दीनदयाल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बाद में उसे ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया।
घायल ऑटो चालक की हालत चिंता जनक बताई जा रही है। इस मामले में घायल ऑटो चालक के परिजनों द्वारा कार चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया गया। वहीं, थानाध्यक्ष ने भी अज्ञात लोगों के विरुद्ध मारने-पीटने का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया।
मारपीट करने वाले घायल के परिवार से नहीं थे
स्थानीय लोगों ने बताया कि इंस्पेक्टर अजीत के साथ मारपीट करने वाले घायल ऑटो चालक देवी शंकर राय के परिवार के नहीं थे। वहीं, इंस्पेक्टर के साथ सरेराह हुई मारपीट की घटना को लेकर समाजवादी पार्टी ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर कर लिखा कि यूपी में अराजकता अपने चरम पर है। वाराणसी में थानाध्यक्ष की पिटाई गंभीर बात है। यूपी में जंगलराज व्याप्त है। कहीं पुलिस जनता को पीट रही है, कहीं पुलिस खुद पिट रही है।