प्रोफेसर हरि बहादुर श्रीवास्तव
- फोटो : अमर उजाला
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में भू विज्ञान विभाग के प्रोफेसर हरि बहादुर श्रीवास्तव को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर का कुलपति नियुक्त किया गया है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल सह कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को आदेश जारी कर दिया। राजभवन से जारी बयान के अनुसार प्रो. श्रीवास्तव की नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए होगी।
बीएचयू विज्ञान संस्थान के डीन डॉ. हरि बहादुर श्रीवास्तव को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय का कुलपति बनने पर बीएचयू कर्मियों में हर्ष की लहर है। बीएचयू से ही बीएससी, एमएससी, पीएचडी करने वाले प्रो. श्रीवास्तव जल्द ही विश्वविद्यालय पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। प्रो. श्रीवास्तव को विज्ञान संस्थान निदेशक प्रो. एके त्रिपाठी समेत अन्य शिक्षकों, कर्मचारियों ने बधाई दी है।