पहली बारिश ने ही खोली नगर निगम के व्यवस्था की पोल
बरसात से पूर्व नगर के सीवर की सफाई नहीं होने के कारण ज्यादातर गलियो में पानी भर गया। एक ही बारिश ने नगर निगम के सफाई के दावे की पोल खोल कर रख दी। आलम यह है कि रामनगर के वारीगढ़ही, कोदोपुर, पुराना रामनगर, रामपुर सहित अन्य क्षेत्रों में बरसात का पानी गलियों में जमा हो गया, जिससे आम जनता परेशान रही। जनता के घरों में सीवर का पानी घुस गया।
सपा पार्षद रामकुमार यादव ने नगर निगम के जोनल अधिकारी को पत्रक सौंपकर नगर के सीवर की सफाई कराने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर नगर निगम प्रशासन समय से नाली-नालों एवं सीवरों की सफाई कर लिया रहता तो आज जनता इस समस्या से परेशान नहीं होती। नगर निगम प्रशासन की इस लापरवाही से नागरिकों में भारी आक्रोश है।