फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जलजमाव को लेकर प्रदर्शन, चांदमारी-भोजूबीर मार्ग पर लगा बारिश का पानी; लोगों में गुस्सा

Wed, 26 Jun 2024 04:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: बारिश के कारण शहर के प्रमुख इलाकों में बारिश का पानी लग गया है। सीवर जाम और इसकी सफाई नहीं होने से जलजमाव लग रहा है। 
विज्ञापन
पानी में बैठकर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में बुधवार की भोर मे हुई बारिश के बाद कई इलाकों में जलजमाव की समस्या बन गई है। इसी क्रम में चांदमारी से भोजूबीर मार्ग पर बारिश का पानी लग जाने से स्थानीय और राहगीरों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। इसी को लेकर स्थानीय लोगों ने पानी में बैठकर जलजमाव का विरोध किया।

विज्ञापन


भोजूबीर-सिंधोरा मार्ग पर महादेव इंटर कालेज के सामने बड़ालालपुर चांदमारी में सड़क पर जलभराव से आजीज ऑटो यूनियन संघ ने बुधवार को सुबह नौ बजे से पानी में बैठकर धरना दिया। बड़ालालपुर में बारिश और नाले का पानी हमेशा सड़क पर बहता रहता है।

विज्ञापन


बताया कि सोमवार की रात को हुई बारिश से पूरा सड़क जलमग्न हो गया। सड़क पर पानी हिलोरे मारने लगा। बीच मे बन चुके गड्ढे में छात्र-छात्राएं और राहगीर गिरकर घायल हो रहे। 

यूनियन संघ के वाराणसी अध्यक्ष ईश्वर सिंह के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने सड़क पर पानी में बैठकर विरोध-प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। उन्होंने कहा कि कई सालों से यहां पर हमेशा पानी भरा रहता है, लेकिन इसको लेकर प्रशासन कभी गम्भीरता नहीं दिखाता है।

विज्ञापन

पहली बारिश ने ही खोली नगर निगम के व्यवस्था की पोल
बरसात से पूर्व नगर के सीवर की सफाई नहीं होने के कारण ज्यादातर गलियो में पानी भर गया। एक ही बारिश ने नगर निगम के सफाई के दावे की पोल खोल कर रख दी। आलम यह है कि रामनगर के वारीगढ़ही, कोदोपुर, पुराना रामनगर, रामपुर सहित अन्य क्षेत्रों में बरसात का पानी गलियों में जमा हो गया, जिससे आम जनता परेशान रही। जनता के घरों में सीवर का पानी घुस गया।

सपा पार्षद रामकुमार यादव ने नगर निगम के जोनल अधिकारी को पत्रक सौंपकर नगर के सीवर की सफाई कराने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर नगर निगम प्रशासन समय से नाली-नालों एवं सीवरों की सफाई कर लिया रहता तो आज जनता इस समस्या से परेशान नहीं होती। नगर निगम प्रशासन की इस लापरवाही से नागरिकों में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें