फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Protest in BHU: 18 दिन से धरने पर बैठे मेडिकल छात्र, बोले- इस बार की दीपवाली हक की लड़ाई के नाम

Mon, 24 Oct 2022 03:41 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में दो मांग को लेकर अलग-अलग जगह अनिश्चितकालीन धरने चल रहे हैं। अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय के पास एबीवीपी संगठन के कार्यकर्ता जबकि कुलपति आवास के सामने मेडिकल छात्र धरने पर बैठे हैं। 
विज्ञापन
कुलपति आवास के सामने धरने पर बैठे मेडिकल छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) आयुर्वेद संकाय में पीजी में सीट वृद्धि की मांग और फीस वृद्धि के विरोध में धरना-प्रदर्शन जारी है। आंदोलनकारी छात्र धरनास्थल पर दिवाली मनाने की तैयारी कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि हम घर नहीं जाएंगे। इस बार दिवाली हक की लड़ाई के नाम होगी। दीया जलाकर और पटाखे फोड़कर बीएचयू प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएंगे।

विज्ञापन


कुलपति आवास के सामने मेडिकल छात्र आयुर्वेद संकाय में पीजी में सीट वृद्धि की मांग को लेकर बीते 18 दिनों से धरने पर बैठे हैं। वहीं अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय के पास एबीवीपी कार्यकर्ता बीते 10 दिन धरनारत हैं। इन छात्रों ने फीस वृद्धि के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को धरना स्थल पर ही धनतेरस मनाया था। परिषद के बीएचयू इकाई के अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने कहा कि बीएचयू प्रशासन द्वारा विभिन्न कोर्स की फीस एवं छात्रावास की फीस में बढ़ोतरी की गई है, जो कि छात्रों के साथ अन्याय है।
विज्ञापन


मेडिकल छात्रों ने कुलपति आवास के सामने मनाई दीपावली
आयुर्वेद संकाय में पीजी में सीट वृद्धि की मांग को लेकर धरने पर बैठे मेडिकल छात्रों ने रविवार को वीसी आवास के सामने ही दीपावली मनाई। उनका कहना है कि धरने पर बैठने के बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही हैं।

विज्ञापन

मेडिकल छात्रों ने कुलपति आवास के सामने मनाई दीपावली - फोटो : अमर उजाला
विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति आवास के सामने धरनारत छात्रों का कहना है कि लंबे समय से सीट वृद्धि का मुद्दा उठाया जा रहा है। इस पर विश्वविद्यालय प्रशासन को ठोस फैसला लेना चाहिए। अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई ऐसे में हम लोग दीपावली पर घर नहीं जाएंगे और धरना स्थल पर ही त्यौहार मनाएंगे। रविवार सुबह धरना स्थल पर ही छात्रों ने विधि विधान से धन्वंतरि पूजन भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें