फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएससी नर्सिंग परीक्षा न होने का विरोध, छात्रों ने अस्पताल में ठप रखा कामकाज

विज्ञापन
विज्ञापन
आईएमएस बीएचयू में बीएससी नर्सिंग की परीक्षा न होने के विरोध में नर्सिंग के विद्यार्थी सोमवार को सड़क पर उतर आए। बीएचयू अस्पताल में कामकाज ठप रखकर नर्सिंग महाविद्यालय के बाहर छात्रों ने धरना दिया। इससे अस्पताल में वार्ड, लैब सहित अन्य जगहों पर कामकाज प्रभावित रहा। परीक्षा कराए जाने, हॉस्टल न दिए जाने आदि मांगों के न होने पर आईएमएस निदेशक समेत अन्य अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाया। चेतावनी दी कि जब तक मांगों के पूरा होने का आदेश जारी नहीं हो जाता, तब तक विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन

बीएचयू में बीएससी नर्सिंग के 200 से अधिक विद्यार्थी हैं। छात्रों ने बताया कि 2018 से इसी मांग को लेकर धरना, प्रदर्शन करना पड़ता है। हर बार केवल आश्वासन मिलता है। मई में आईएमएस निदेशक को पत्र भेजकर मांगों से अवगत कराया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

ये हैं छात्रों की मांगें
-परीक्षा नवंबर तक कराकर दिसंबर में परिणाम जारी हो।
-चतुर्थ वर्ष की पढ़ाई पूरी करने के बाद नर्सिंग ऑफिसर पद पर भर्ती हो।
-छात्रों को आने वाली भर्तियों में आरक्षण के नियम लागू हों।
-एमएससी नर्सिंग की पढ़ाई भी जल्द से जल्द शुरू हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें