फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adipurush: आदिपुरुष के खिलाफ सिनेमा घर के बाहर हंगामा, फाड़े पोस्टर, फिल्म के निर्माता पर कार्रवाई की मांग

Mon, 19 Jun 2023 09:30 AM IST
Digvijay Singh माई सिटी रिपोर्टर, वाराणसी

सार

प्रदर्शन में शामिल लोगो ने एक स्वर में फिल्म को बैन करने अथवा विवादित डायलॉग को हटाए जाने के साथ फिल्म निर्माताओं पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। विरोध करने वाले लोगों को रोकने के लिए भारी पुलिस फोर्स सिनेमा घर के बाहर तैनात की गई थी।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में आदिपुरुष फिल्म का विरोध अब तेज होता जा रहा है। रविवार को हिंदुत्ववादी संगठनों ने सिगरा स्थित सिनेमा हाल के बाहर जमकर हंगामा किया और फिल्म के पोस्टर भी फाड़ दिए। हंगामा और विरोध करने वालों ने सिनेमा हाल में घुसने का भी प्रयास किया लेकिन मौके पर तैनात पुलिस के कारण उनकी मंशा सफल नहीं हो सकी।

 

रविवार की शाम को सिगरा स्थित सिनेमा हाल के बाहर काफी संख्या में आदिपुरुष के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हो गया। इसके पहले प्रदर्शन करने वाले भारत माता मंदिर में जुटे और सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ करके फिल्म का विरोध किया। इसके बाद विरोध करते हुए सिनेमा घर के बाहर नारेबाजी करते हुए फिल्म आदिपुरुष का पोस्टर और होर्डिंग को फाड़ दिया। 

विज्ञापन




प्रदर्शन में शामिल लोगों ने एक स्वर में फिल्म को बैन करने अथवा विवादित डायलॉग को हटाए जाने के साथ फिल्म निर्माताओं पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। विरोध करने वाले लोगों को रोकने के लिए भारी पुलिस फोर्स सिनेमा घर के बाहर तैनात की गई थी।

Trending Videos
विज्ञापन

इसके बावजूद सिनेमा घर परिसर में जाकर फिल्म आदिपुरुष के होर्डिंग को फाड़ दिया गया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस की टीम ने विरोध करने वाले लोगों को समझाकर शांत करवाया। इस दौरान विरोध करने वालों ने सिनेमाघर के मालिकों को चेतावनी दिया कि वह जनहित को देखते हुए फिल्म को हटा लें, वरना आने वाले दिनों में सिनेमाघर के अंदर विरोध होगा। प्रदर्शन करने वालों में हेमंत राज, गोविंद शर्मा, संतोष ओझा, आनंद पांडेय, विपिन सेठ, आदित्य महर्षि आदि शामिल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें