नागरिकता संशोधन बिल पर वाराणसी में जमीयत उलमा ए हिंद के केंद्रीय नेतृत्व के आदेशानुसार एक खामोश और पुर अमन विरोध-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने जुलूस निकाला। इसके साथ ही चंदौली में विरोध-प्रदर्शन किया गया।
अशफाक नगर कमच्छा कॉलोनी में जुमे की नमाज के बाद दो बजे जमीयत उलमा ए बनारस नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 के खिलाफ विरोझ-प्रदर्शन किया।
नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में पीडीडीयू नगर में भी लोगों ने जुलूस निकाला। इस दौरान मौके पर पुलिस पहुंच गई। मौके पर एएसपी, सीओ, दो थाने की फोर्स ने लोगों को समझाया।