फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: गलत तरीके से विधायक निधि देने पर फंसे कई, हो सकता है निलंबन

Fri, 13 Dec 2019 04:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : गूगल
विज्ञापन

आजमगढ़ सदर तहसील के ग्राम बसीरपुर स्थित रामनरेश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को गलत तरीके से विधायक निधि जारी करने के मामले में डीएम द्वारा जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की गई है। इस मामले में डीएम ने 2013-14 के तत्कालीन सीडीओ और पीडी से स्पष्टीकरण लेने के लिए आयुक्त ग्राम्य विकास को पत्र लिखा है।

विज्ञापन

साथ ही तत्कालीन सहायक लेखाकार डीआरडीए, डीआईओएस कार्यालय के तत्कालीन लिपिक और निरीक्षण के बाद गलत रिपोर्ट देने वाले लेखपाल को निलंबित करने की संस्तुति की है।

डीआरडीए के लेखाकार, एई, जेई, तत्कालीन डीआईओएस और कानूनगो के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की है। इसके साथ ही तत्कालीन तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। पीडी को निर्देश दिया कि वह प्रबंधक उग्रसेन सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए विधायक निधि के 20 लाख रूपये वसूली की कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें