फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: डीसीएम में मिले संरक्षित पशु, तस्कर हुआ फरार, पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ा, तफ्तीश जारी

Tue, 08 Apr 2025 06:56 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

मुखबीर की सूचना पर संरक्षित पशुओं को लेकर जा रहे डीसीएम ट्रक को पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ा। मामले की तफ्तीश की जा रही रही है। तस्कर भागने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन
पकड़े गए संरक्षित पशु - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंका पुलिस ने लौटुवीर पुलिया के समीप हाइवे के सर्विस मार्ग से डीसीएम ट्रक पकड़ा है। जिसमें 31 गोवंश क्रूरता पूर्वक बांधे थे। जिसमें एक गोवंश की मौत हो गई। जबकि 30 गोवंश को पुलिस ने जिंदा बरामद किया है। पुलिस को मुखबिरों से सूचना मिली कि यूपी 65 एफटी 6811 से प्रयागराज से बिहार की तरफ पशुओं को लेकर जा रहे है।

विज्ञापन


पुलिस के रोकने पर चालक गाड़ी की गति बढ़ाकर कुछ दूर जाकर अंधेरे में कूदकर फरार हो गया है। पुलिस गाड़ी नंबर के आधार पर अज्ञात तस्करों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। बरामद गोवंशो में 11 साड़ 12 बछड़ा 4गाय 3 बछिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक लंका शिवाकांत मिश्रा रमना चौकी प्रभारी विकास पांडेय उपनिरीक्षक हरनारायण रामचल सहित पुलिस टीम शामिल है।
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें