निजी चिकित्सालय में पथरी का ऑपरेशन कराने गई मरीज की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। मामले की सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और तफ्तीश में जुट गई है।
पहड़िया स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में चिकित्सक की लापरवाही तरीके से ऑपरेशन से मरीज की मौत के मामले में मृतक के बहन के गुहार पर न्यायालय के आदेश पर सारनाथ पुलिस ने चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
बताया जाता है की ग्राम खोनपुर मगरहुआ चौबेपुर की सरोजा उर्फ सरोजा देवी के भाई विनोद को पथरी था।जिसके इलाज के लिए पहड़िया स्थित श्रेया हॉस्पिटल में डॉ बीएन सागर से सम्पर्क करने पर बताया ऑपरेशन करना होगा।
21 अप्रैल 2024 को डॉ बीएन सागर ने लापरवाही तरीके से ऑपरेशन करने पर मरीज की हालत बिगड़ने लगी। लेकिन डॉक्टर नेकहा घर ले जाओ समय लगेगा ठीक हो जाएगा। मरीज को घर ले गयी। लेकिन तबियत में सुधार न होने पर पुनः चिकित्सक डॉ बीएन सागर को फोन करने पर दवा बताई जिसे खिलाने के बाद विनोद बेहोश हो गया।
विज्ञापन
3 अगस्त 2024 को तबीयत ख्याब होने पर पुनः श्रेया अस्पताल ले गए जहा डॉ बीएन सागर मिले उन्होंने बढ़िया इलाज का प्रलोभन देकर सुंदरपुर स्थित साईनाथ अस्पताल में भर्ती कराकर डॉक्टर पल्ला झाड़ लिए। अंत मे 11 जुलाई 2024 को मरीज विनोद की मौत हो गयी।
पुलिस कमिश्नर के यहां शिकायत करने पर भी कोई कार्यवाई न होने पर मृतक की बहन सरोज की गुहार पर न्यायालय के आदेश पर सारनाथ पुलिस ने श्रेया हॉस्पिटल के संचालक डॉ बी एन सागर के खिलाफ 106 (1) मुकदमा दर्ज किया।