फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: आईआईटी की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में अभियोजन की बहस पूरी, आज फिर सुनवाई

Thu, 08 Oct 2026 01:32 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

सामूहिक दुष्कर्म मामले में सुनवाई के दौरान अभियोजन ने कहा कि विवेचना के दौरान सामने आए साक्ष्यों को कड़ी-दर-कड़ी जोड़कर आरोपियों के खिलाफ मामला तैयार किया गया है। सुनवाई के दौरान तीनों आरोपी अदालत में रहे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फास्टट्रैक कोर्ट (प्रथम) के न्यायाधीश कुलदीप सिंह की अदालत में बुधवार को आईआईटी बीएचयू की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सुनवाई हुई। अभियोजन की ओर से एडीजीसी मनोज गुप्ता ने बहस की। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए आठ अक्तूबर की तिथि नियत की है। अभियोजन ने बहस के दौरान वादिनी और गवाहों के बयानों का हवाला देते हुए कहा कि तीनों आरोपियों के खिलाफ पत्रावली में पर्याप्त साक्ष्य है। 

विज्ञापन


अभियोजन ने कहा कि विवेचना के दौरान सामने आए साक्ष्यों को कड़ी-दर-कड़ी जोड़कर आरोपियों के खिलाफ मामला तैयार किया गया है। सुनवाई के दौरान तीनों आरोपी अदालत में रहे। दो नवंबर 2023 की रात बीएचयू परिसर में बाइक सवार तीन युवकों ने आईआईटी की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। 

इसे भी पढ़ें; युवा संवाद: '2047 क्यों 2026 तक क्यों नहीं?' जेन जी के सवाल पर नितिन नवीन ने दिया पीढ़ी परिवर्तन का जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता की तहरीर पर लंका थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। विवेचना में बृज एनक्लेव कॉलोनी, सुंदरपुर निवासी कुणाल पांडेय, जिवधिपुर बजरडीहा निवासी आनंद उर्फ अभिषेक चौहान और सक्षम पटेल के नाम प्रकाश में आए। इसके बाद तीनों को मामले में आरोपी बनाया गया। पिछली सुनवाई में अदालत ने बचाव पक्ष की ओर से सफाई साक्ष्य के रूप में गवाही का अवसर समाप्त कर दिया था और बहस के लिए तिथि नियत की थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें